Wednesday, October 21st, 2026

कानपुर अस्पताल अग्निकांड : मौत सामने देख सहमे मरीजों की सुनिए जुबानी

कानपुर 

कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल की बिल्डिंग में लगी आग के कारण कई मरीज फंस गए तो किसी तरह भाग कर जान बचाई। मौत का मंजर सामने देख मरीजों ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। मरीज ओम प्रकाश और गीता समेत कई मरीजों ने कहा कि आग को देखकर ऐसा लगा कि जान आफत आ गई फिर कुछ नहीं दिखा खिड़की का शीशा तोड़कर वहां भाग निकले। अब हम लोग सुरक्षित हैं।   बांदा जनपद के जसपुरा से आई अब्दुल सत्तार ने बताया कि की पत्नी नफीसा 60 ऑपरेशन के चलते पीओपी वार्ड में एडमिट थी अचानक आग की लपटें और धुआं भरने से सांस लेने में दिक्कत हुई तो बेटी नौरीन की मदद से किसी तरह बाहर निकली। 

घंटाघर से आए आनंद बाजपेई को दिन पहले भर्ती कराया गया था उनको बाल में लगाया जा चुके हैं तीसरी मंजिल पर भर्ती थे हुए के चलते सांस लेने में दम घुटने लगा तो किसी तरह बेटे अमन की मदद से परिजनों ने उन्हें अस्पताल के बाहर निकाला। सीसामऊ निवासी उषा बाजपेई तीसरी मंजिल पर भर्ती थी उनके रिश्तेदार दिव्य ने बताया कि आग बुझाने के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी गई जिससे उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है।  फतेहपुर से गुरुवार को आई बिंदावती 50 को पेसमेकर लगाया गया था। अस्पताल में आग लगने की सूचना पर परिजन किसी तरह उन्हें लेकर बाहर भागे।

 

#कानपुर अस्पताल अग्निकांड

Source : Agency

पाठको की राय